स्कूली बच्चों को दी साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी, थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आर. एन. आई. इंटर काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया

भगवानपुर । भगवानपुर पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। भगवानपुर थानाध्यक्ष पी.डी.भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आर. एन. आई. इंटर काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से हो रही ठगी के बारे में बताया। उन्हें किसी भी तरह के अनजाने फोन कॉल के बहकावे में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने को कहा। छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान बताए। नशा सेवन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की भी जानकारी दी। इस दौरान महिला सेल प्रभारी गीता चौहान, प्रधानाचार्य अशोक कुमार रतूड़ी, मांगेराम-नीटू, प्रेम बाबू, सुखबीर, जतिन त्यागी, राजीव कुमार, आलोक कंडवाल, ऋषिपाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *