स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, देश की आजादी के लिए हमारे वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया: प्रबंधक अमित चौधरी

भगवानपुर। जीबीवीएम पब्लिक स्कूल खानपुर भगवानपुर में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के करीब 300 छात्र-छात्राओं के साथ समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित चौधरी ने विद्यार्थियों को 15 अगस्त के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें सदैव अपने राष्ट्र और तिरंगे के सम्मान के लिए समर्पित रहना चाहिए।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यात्रा में विनेश कुमार, मीनू सैनी, अमरीश सैनी, ज्योति पाठक, तौकीर आलम, नवाज, आदित्य सैनी, अनुराधा, जितेंद्र सिंह सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *