हरिद्वार में आज मिले 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 9521, वर्तमान में 119 मरीज भर्ती
हरिद्वार । जनपद में आज 37 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 119 व्यक्ति भर्ती है । जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 9521 है। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 103 जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं है तथा अब तक कुल 4209 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है तथा 4209 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 131828 व्यक्तियों के सैम्पल जांच हेतु लैब भेजे गये है, 129320 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, (117275 निगेटिव 9521 पॉजिटिव तथा 2508 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित। आज 1433 व्यक्तियों का कोविड-19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये। जनपद में वर्तमान में जनपद में 112 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे