हरिद्वार में मिले 64 कोरोना पॉजिटिव, जनपद में संक्रमितों की संख्या हुई 5369, 54 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
हरिद्वार । जनपद में आज 64 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 410 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या – 5369 आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 54। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के 3 व्यक्ति भर्ती है तथा अब तक कुल 4208 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है। तथा 4205 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 74004 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 68498 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (63347 निगेटिव 5369 पॉजिटिव तथा 3809 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित। आज दिनांक को 1632 व्यक्तियो का कोविड-19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गए । जनपद में वर्तमान में जनपद में 456 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे