गन्ने की सीओ 118 और 15023 वैरायटी से अच्छी पैदावार होगी, उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की बुआई में मदद की

रुड़की। बसंत कालीन गन्ने की बुआई का समय आ गया है। अगर बीजों का सही चयन किया जाए तो बंपर उत्पादन लिया जा सकता है। गन्ना की बुआई करने से पहले किसानों को बीजों का चयन करते हुए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

मंगलवार को टोड़ा कल्याणपुर में उत्तम सुगर मिल से आये अधिकारी मुनेंद्र सिंह व जितेन्द्र सिंह के द्वारा किसानों को चौड़ी विधि के द्वारा गन्ने की बुआई एनटीवी सीओ 15023, 11015 और 118 के बीज के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। और किसानों को कहा की बीजों का सही चयन और फसल की अच्छी देखभाल से बंपर उत्पादन होना तय है।

गन्ने के बीजों का किसानों को चयन करते हुए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उत्तम शुगर मिल से आये अधिकारियो ने कहा की गन्ने की सीओ 118 और 15023 वैरायटी से अच्छी पैदावार होगी। दोनों वैरायटियां किसानों के लिए वरदान। जिसने किसानो को कई गुना ज्यादा फायदा मिलेगा। जिस तरह अन्य कई केमिकल गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। कई गन्ने की वैरायटी है जिनमे कई बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसान भाई जीरो 0118 और 15023 बीज का उपयोग कर अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं। आने वाले समय में ये दोनों वैरायटियां किसानों के लिए वरदान साबित होंगी। इस दौरान मुखिया मनोज गिरी, नंदकिशोर गिरी, धूमसिंह, सोनू, रजत, सैनी, जब्बार रामसिंह, सुखपाल, राजकुमार, बलराम, अमित, धर्मपालआदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *