रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर अनीता अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथी खेली होली, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

रुड़की । रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर अनीता देवी अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेली। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा इनकी पत्नी गीता धामी और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वापस रुड़की पहुंचने के बाद विधायक के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके साथ भी होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया। गुजिया खिलाते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधायक रामनगर समेत अन्य क्षेत्रों में होली के कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक प्रदीप बत्रा ने जनता से अपील की है कि वे होली का त्योहार प्रेम और शांति के साथ मनाएं। यह पर्व भाईचारे का प्रतीक है और इसे संयम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों, भड़काऊ बयानों और असामाजिक तत्वों के बहकावें में न आए। रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता देवी अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल ने कहा किप्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे का संदेश देता यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग लेकर आए ऐसी कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share