हरिद्वार में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से दोषियों के त्वरित खात्मे की मांग की
हरिद्वार । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आक्रोशित व्यापारियों ने अपर बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से दोषियों के त्वरित खात्मे की मांग की। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। लेकिन विपक्षी दल इस दिशा में रोड़ा बनते हैं और वोट बैंक की राजनीति करते हैं।
सरक्षंक तेजप्रकाश साहू ने कहा कि आज देश उस स्थान पर खड़ा हैं। जहां प्रत्येक नागरिक भारत के प्रत्येक नागरिक को देश के बारे में सोचना होगा। आंतकवाद का कोई धर्म, जाति नहीं होती हैं। निर्दाेष लोगों का खून बहाकर महिलाओं के माथे का सिंदूर पोंछने और बच्चों के सिर से मां बाप का साया हटाने वाले कभी भी माफी के हकदार नहीं हो सकते हैं। सभी आतंकवादियों को पकड़ कर बिना मुकद्दमा चलाए चौराहे पर सरेआम मौत की सजा दी जाए। इस मौके पर अजय रावल, अमन कुमार, सुरेश शाह, संजय प्रजापति, दिनेश कुकरेजा, मन्नू कुमार, गौरव कुमार, विजय शर्मा, राजीव शर्मा आदि शामिल रहे।

