रुड़की: नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारी का किया घेराव, लोगों को समय से राशन नहीं मिलने, ऑनलाइन राशनकार्ड नहीं बनने के साथ ही नए राशनकार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत दर्ज की

रुड़की । नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने सोमवार को क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने लोगों को समय से राशन नहीं मिलने, ऑनलाइन राशनकार्ड नहीं बनने के साथ ही नए राशनकार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत दर्ज की। साथ ही उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द नई व्यवस्था लागू हो रही है। इसके बाद राशन नहीं मिलने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर पंकज सतीजा, चारु चंद नितिन त्यागी, मास्टर कुलबीर, सिंह, लोमिस, धीरजपाल, पार्षद प्रतिनिधि शुगन शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *