आदर्श नगर में लगाया गया वाटर कूलर, पार्षद सचिन कश्यप ने मेयर अनीता ललित अग्रवाल और नगर आयुक्त का धन्यवाद किया

रुड़की । आदर्श नगर पार्षद सचिन कश्यप ने बताया कि रुड़की नगर निगम में पांच वाटर कूलर आए जिनमे से एक आदर्श नगर झंडा चौक के पास लगाया गया है काफी समय से आदर्श नगर में वाटर कूलर लगाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा था।

आज वाटर कूलर लगा दिया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी क्योंकि झंडा चौक के आसपास पुराने हैंडपंप थे जो की अब खराब हो गए हैं कई बार उनको ठीक कराया गया मगर अब वह बंद पड़े हैं आसपास के दुकानदारों और राहगीरो को गर्मी के मौसम में काफी समस्या रहती थी अब उनको साफ ठंडा पानी पीने को मिलेगा।

क्षेत्रीय पार्षद सचिन कश्यप ने नगर आयुक्त राकेश तिवारी और मेयर अनीता अग्रवाल जी का धन्यवाद किया और इस वाटर कूलर की जिम्मेदारी ली की समय-समय पर इसका निरीक्षण करते रहेंगे और अगर वाटर कूलर में कोई दिक्कत आती है तो उसका ठीक करायेगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *