भगवानपुर: आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए अमित कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

भगवानपुर । समाजसेवी अमित कुमार ने शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अमित कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पटका पहनाकर उनका आजाद समाज पार्टी में स्वागत किया।

कस्बे में पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए चंदशेखर आजाद जिंदाबाद, अमित कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अमित कुमार ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए वह दिन-रात कार्य करेंगे। गरीबों को उनके हकों से वंचित रखा जा रहा है जिसके लिए वह पुरजोर कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि चंदशेखर आजाद की जो विचार धारा है उसको आगे बढ़ाकर समाज हित के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *