उत्तराखंड किसान मोर्चा ने संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर की चर्चा

रुड़की । शनिवार देर शाम को उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के आवास पर संगठन विस्तार व किसानों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।

इस दौरान भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए युवाओं की अलग ईकाई बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नये किसानों को संगठन में शामिल किया ताकि किसानों की आवाज और प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सके।

उन्होने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों को हमेशा शोषण हुआ है। समय पर ना गन्ने का भुगतान होता है ना ही किसानों को खाद, बीज उपलब्ध हो पाता है। कहा कि बिजली अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील स्तर पर धरने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी गन्ने की पेराई सत्र से पहले गन्ने का रेट तय किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड किसान मोर्चा हमेशा किसानों के लिए संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर चौधरी धर्मेंद्र सिंह, बीर सिंह चौधरी, चंद्रशेखर यादव, अक्षय चौधरी, दिलशाद, आस्तिक यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *