धर्मनगरी हरिद्वार में महादेव के अभिषेक के लिए शिवभक्तों की तांता, शहर के प्रमुख मंदिरों में शिवभक्त कर रहे हैं भगवान शिव का जलाभिषेक

हरिद्वार । श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा 2025 के अंतिम दिन पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के प्रमुख मंदिर में जलाभिषेक कर विधिवत पूजन कर रहे हैं। हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल दक्ष मंदिर सहित भगवान शिव के मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।

अब तक करोड़ों की संख्या में गंगा जलभर कर श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। वहीं, सुबह से ही दक्षेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर मंदिर, द्ररिद्र भंजन, दुख भंजन, नीलेश्वर महादेव, कुंडी सोटा महादेव, बिल्केश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक व भगवान शिव को जल चढ़ाने का ब्रह्ममुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक था। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक होगा। संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक होगा।

प्रथम पहर की पूजा- शाम 7.27 बजे से लेकर रात 10.7 बजे तक।
दूसरे पहर का पूजा- रात 10.06 बजे से रात 12.46 बजे।

तीसरे पहर का पूजा- रात 12.46 बजे से सुबह 3.28 बजे।
चौथे पहर का पूजा- 24 जुलाई को सुबह 3.27 बजे से सुबह 6.07 बजे तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *