हरिद्वार: नाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, मथुरा और आगरा ले जाकर डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाएंगे

हरिद्वार । नाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट की मंजूरी के बाद पुलिस ने महिला नेता और आरोपी प्रेमी सुमित पटवाल को जिला कारागार से निकालकर रानीपुर कोतवाली लेकर पुलिस पहुंची।

एसआईटी की टीम दोनों से गहन पूछताछ करेगी। मथुरा और आगरा ले जाकर डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। महिला ने पुलिस रिमांड से पहले पति पर आरोप लगाया था कि मुझे फंसाया जा रहा है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *