रुड़की: नगर निगम के दो कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने के आरोप में खुद को पत्रकार बताने वाला युवक गिरफ्तार, कथित पत्रकार ने नगर निगम के दो कर्मचारियों का स्ट्रिंग करते हुए बनाई थी उनकी वीडियो
रुड़की। गोपनीय वीडियो बनाकर नगर निगम रुड़की के कर्मचारी की ब्लैकमेल कर रहे पत्रकार को पुलिस ने ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया है कि सिविल लाइंस कोतवाली रूड़की पर राजीव भटनागर लिपिक नगर निगम रुड़की के द्वारा तहरीर दी गयी थी कि पत्रकार विकास कुमार खरे द्वारा नगर निगम कार्यालय में गोपनीय तरीके से पीड़ित की बनायी गयी वीडियो के एवज में 20 लाख रूपये की मांग करने के संबंध में दी गयी। जिस पर तत्काल थाना कोतवाली रूड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के द्वारा घटना का संज्ञान तत्काल लिया गया व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूड़की के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को तत्काल पुलिस टीम गठित करने आदेशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के साथ कोर अंडर पास पर अभियुक्त के बताए गए स्थान पर पहुंचे लेकिन अभियुक्त ने तब तक अपना स्थान बदल चुका था कोई भी कोर कालेज अंडर पास पर नही मिला जिस पर वादी के द्वारा पुनः व्हाटसअप काँल की तो आरोपित के द्वारा शान्तरशाह अण्डर पास पर बुलाया गया। जिस पर पुलिसटीम ने पीड़ित के साथ जाकर रंगे हाथ 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकडा। अभियुक्त के कब्जे से वादी मुकदमा द्वारा दिये गये 50 हजार रूपये बरामद किए गए । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई l विकास कुमार खरे पुत्र गोपाल निवासी पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार से 50000/ रूपये बरामद किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव,उप निरीक्षक,ध्वजवीर सिंह पंवार, सूरत शर्मा वह कांस्टेबल मौजूद रहे।

