एटूजेड ऑटोमोबाइल्स पर भाजपा नेता धीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत, किसानों की फसलों के नुकसान एवं अन्य विषयों को लेकर हुई चर्चा
रुड़की । आज “राष्ट्रीय विमुक्त दिवस” मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम रुड़की कार्यक्रम के निमित्त अपने कार्य संस्थान एटूजेड ऑटोमोबाइल्स पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धीर सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण हुए किसानों की फसलों के नुकसान एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा हुई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया वह किसानों के दर्द को समझते हैं और मुआवजे के लिए वह बात करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष नारसन इंद्रजीत सिंह, भाजपा युवा नेता कमल सैनी, खेड़ा जट्ट राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

