एसबीआई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हीलस – मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत बालेकी युसूफपुर में विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 100 से ज्यादा लोगों का किया गया स्वास्थ्य चेक-अप

भगवानपुर । एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग तथा साई आशीष हेल्थकेयर मैनेजमेंट द्वारा क्रियान्वित एसबीआई संजीवनी” – क्लीनिक ऑन व्हीलस – मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रोग्राम के तत्वाधान में आज दिनांक 31/8/25 को गांव बालेकी युसूफपुर, विकासखंड भगवानपुर, हरिद्वार मे विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उदघाटन गॉव के प्रधान भूप सिंह ने किया। लोगों से अपील की गई वह कैंप से ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ उठाए।

परियोजना समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने परियोजना के उदेश्य बताते हुऐ कहा क़ि यह परियोजना हरिद्वार जनपद के चयनित 20 गांव मे गत जून माह से मोबाइल मेडिकल के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैl इसके अलावा परियोजना के तहत बीच – बीच मे कुछ विशेष स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किये जाते है। इस कैंप को सार्थक बनाने के एक दिन पहले बालेकी गांव के साथ पास के अन्य गाँव अमरपुर मे भी अनाउंसमेंट कराया गया। कैंप मे उपस्थित चिकत्सको ने लोगो का स्वास्थ्य चेक-अप के साथ साथ बीमारियों से बचने और खानपान के सही तौर -तरीको के बारे में बताया। कैंप मे डॉ मुनीष कुमार, डॉ कमल कान्त, डॉ शानू सैनी, डॉ पूर्वा, डॉ मनीषा और आशा कार्यकर्ता श्रीमती शालू उपस्थित रहे। कैंप मे 190 लोगों का स्वास्थ्य चेक-अप किया गया, बी.पी चेक किया गया और अन्य जाँच के साथ साथ लैब टेस्ट- मलेरिया, शुगर, टाइफाइड, होमोग्लोबिन भी किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *