हरिद्वार पुलिस जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए सतर्क, बैंक और ज्वेलरी शॉप पर पैनी नजर

हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, सभी थाना प्रभारियों को बैंकों और ज्वेलरी शॉप्स का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। जनपद में अपराध की रोकथाम को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को बैंकों, ज्वेलरी शॉप और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। गश्त के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, ज्वेलरी शॉप संचालकों के संपर्क नंबर संकलित करना और पुलिस व व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *