रुड़की: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौसेवा और मरीजों को फल वितरण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की
रुड़की । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने हवन,गौसेवा और मरीजों को फल वितरण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हवन, गोसेवा और मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरगामी व सख्त निर्णय लिए हैं। जिससे उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर मरीजों को फल वितरित कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
युवा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रदेश में रोजगार के नए आवाम स्थापित किए हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक,पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर, कविश मित्तल, अवनीश त्यागी, पंकज नंदा,मनीष प्रकाश,सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

