जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास, कहा-उनका मिशन है कि जिले में भाजपा को कम से कम आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हो
रुड़की । जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सवा करोड़ से अधिक लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास मंगलवार को किया। उन्होंने बताया कि जिले की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 32 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास इस सप्ताह होना है। कहा कि उनका मिशन है कि जिले में भाजपा को कम से कम आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हो।
मंगलवार को खानपुर विधानसभा के भंगेड़ी जिला पंचायत क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा जिले में लगातार विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की है उसी पर आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में जिले की कम से कम 8 सीटों पर भाजपा का परचम लहराए इसके लिए वह प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 32 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शहजाद ने चौमुखी विकास को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार का जिला पंचायत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो कार्य बरसों से रुके हुए थे वह अब पूरे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह, विकास पाल, सुबोध शर्मा, संजय सैनी, महरबान, प्रवीण, मुकेश बालेकी, बट्टू, टिंकू अमखेड़ी, ललित पाल, अंकित सेन, महिपाल सिंह, शहजाद अली, साजिद अली, सोनू लंबरदार, नसीम, रामाज्ञा, सतपाल कश्यप, अंकित गॉड, अफजल अली, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।

