भगवानपुर, चोली शाहबुद्दीनपुर और खेडी शिकोहपुर सहकारी समिति में निर्विरोध बना भाजपा का बोर्ड, भगवानपुर से भाजपा युवा नेता रचित अग्रवाल की पत्नी साक्षी अग्रवाल, चोली शहाबुद्दीनपुर से मोहित राणा और खेडी शिकोहपुर से राव सफात बने चेयरमैन
भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी ने भगवानपुर सहकारी समिति, चोली शाहबुद्दीनपुर और खेडी शिकोहपुर सहकारी समिति में अपना निर्विरोध बोर्ड बनाया है। भगवानपुर सहकारी समिति से भाजपा युवा नेता रचित अग्रवाल की पत्नी साक्षी अग्रवाल चेयरमैन बनीं। चोली शाहबुद्दीनपुर से मोहित राणा और खेडी शिकोहपुर सहकारी समिति से राव सफात चेयरमैन बने। तीनों सहकारी समितियों में निर्विरोध बोर्ड बनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अग्रवाल ने अपनी सियासी ताकत दिखाई। उनकी अहम भूमिका के चलते ही तीनों सहकारी समितियों में निर्विरोध बोर्ड बन पाया है।
भगवानपुर सहकारी समिति की चेयरमैन साक्षी अग्रवाल ने कहा कि समिति किसानों के हित में कार्य करेंगी। समिति में संसाधन बढ़ाए जाएंगे। वह भगवानपुर समिति में किसानों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ क्षेत्र के किसानों तक पहुंचाएंगे। जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होने देंगे वह सरकार द्वारा चलाई जा रही समूह लोन पर्सनल लोन बिना ब्याज के जमीनी स्तर पर लोगों को दिए जाएंगे।


