चीनी मिल ने गन्ने के भाव में अंतर का 4.82 करोड़ अदा किया, गन्ना समितियों द्वारा जल्दी ही पैसा किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा

लक्सर । लक्सर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस बार चीनी मिल के देहात केदो पर 5 नवंबर से और गेट पर 7 नवंबर से गाने की खरीद शुरू हुई थी 25 नवंबर तक 16 प्वाइंट 40 लाख कुंतल गनी की खरीद हुई थी।

सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित करने से पहले मिल ने पिछले साल के 375 रूपये कुंतल के भाव से दो बार में 25 नवंबर तक का भुगतान 61.01 करोड़ रूपये किसानों को अदा कर दिया था। इसके बाद सरकार ने गन्ने का भाव 405 रुपये कुंतल घोषित किया है।

बताया कि 25 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने के भाव में इस अंतर का कुल 4.82 करोड़ रुपये का भुगतान भी मंगलवार में गन्ना समितियों को भेज दिया है। लक्सर गन्ना समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान ने बताया कि जल्दी ही है पैसा किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *