आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने अंकित सैनी, बोले-कर्मचारियों के हित के लिए करेंगे सदैव कार्य

रुड़की । आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अंकित सैनी बने अध्यक्ष एक तरफा की जीत दर्ज अपनी टीम के साथ आईआईटी रुड़की में कर्मचारियों के चुनाव में अंकित सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी नवीन कुमार को जो की तीन बार के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। उनको पराजित किया। उन्होंने लगभग 122 वोटों से हराकर के आई आई टी रुड़की यूनियन के चुनाव में परचम लहराया। उन्होंने कहा कि आईआईटी के प्रत्येक कर्मचारी की यह जीत है और सभी को साथ में लेकर के उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। एक सशक्त यूनियन के रूप में यह यूनियन कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि उनकी समस्त टीम ने भारी बहुमत से सभी पदों पर जीत दर्ज की है।

महासचिव पद पर योगेंद्र वल्थरे ने सचिन कुमार को लगभग 135 वोटो से पराजित किया उपाध्यक्ष पद पर रोहित ने विकास त्यागी को पराजित किया। टेक्निकल उपाध्यक्ष में कम जोशी ने अविनाश चौधरी को एक तरफ मतों से पराजित किया पूर्व कार्यकारिणी का एक भी सदस्य विजय नहीं हुआ। आईआईटी के कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से जानकारी दिया अंकित सैनी अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। कहा कि सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और सभी को साथ में लेकर के मिलजुल करके कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *