वेतन न मिलने से परेशान इकबालपुर मिल के कर्मचारी गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में पहुंचे राजधानी देहरादून

रुड़की । वेतन न मिलने से परेशान इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी झबरेड़ा विधायक के नेतृत्व में गन्ना मंत्री से मिले। इसके साथ ही विधायक और कर्मचारियों ने शुगर मिल को यथा शीघ्र चलाए जाने की मांग भी की। इकबालपुर चीनी मिल के कर्मचारी विगत लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे गहरे आर्थिक व मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं।

इसी क्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में आंदोलनरत कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला।उन्होंने गन्ना मंत्री के सामने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा गन्ना मंत्री को अवगत कराया गया कि कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है तथा गन्ना किसानों का भी भारी बकाया भुगतान लंबित है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रहित में इकबालपुर चीनी मिल को शीघ्र पुनः संचालित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, जिससे किसानों, कर्मचारियों एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को राहत मिल सके।

गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कर्मचारियों एवं किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।इस अवसर पर मुकेश पाटिल, शिवकुमार, जयपाल, रविंद्र, नवीन सैनी, ऋषिपाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *