भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल वशिष्ठ बने शिवालिक नगर पालिका में पदेन सदस्य, रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका किया जोरदार स्वागत

शिवालिक नगर । हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिवालिक नगर नगरपालिका के पदेन सदस्य के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल वशिष्ठ को नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर में अपना प्रतिनिधि नामित किया है। उनकी नियुक्ति पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा शिवालिकनगर नगरपालिका में अतुल वशिष्ठ को प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में विकास कार्यो में तेजी आयेगी। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजबीर कश्यप, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, मंडल महामंत्री देवेश वर्मा, भगत सिंह, चेतन चौहान, अंकुर पालीवाल, ब्रजेश शर्मा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी पंकज चौहान, हरिओम चौहान, सभासद शीतल पुंडीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *