हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजा

हरिद्वार । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को देखते हुए मंगलवार रात पुलिस ने जिले की सीमा पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता गावड़े को रोक लिया था।

इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजा। बुधवार को रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच करवाए। एक किसान को प्रताड़ित किया गया जिसके कारण उसे सत्या तक करनी पड़ी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों पर की गई शर्मनाक बयानबाजी पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान करना भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी पर एफआईआर ना होना और रात में रिसॉर्ट पर कार्यवाही किसके आदेश पर हुई थी। जिसने भी आदेश दिया उस पर कार्यवाही हो। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिला कांग्रेस महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा, महानगर महासचिव मधु शर्मा, गुरजीत लहरी, वरुण बालियान, अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *