भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, 16 फरवरी की रैली में भारी संख्या लोगों से पहुंचने की अपील

भगवानपुर। शुक्रवार को विधायक ममता राकेश ने अपने कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 16 फरवरी को देहरादून में धामी सरकार के खिलाफ आयोजित रैली की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल है। कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा बेरोजगार हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार छाया हुआ है। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देहरादून में इसी 16 फरवरी को रैली निकालेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदेश के हित में सोचते हुए रैली में हिस्सा लें। इस मौके नगर पंचायत भगवानपुर के अध्यक्ष गुलबहार, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, ब्लाक अध्यक्ष रुप चौधरी, फारुख प्रधान, जहीर त्यागी, हुसैन गौर, गय्यूर प्रधान, नासिर प्रवेज, शाहनवाज प्रधान, मांगेराम, अनूज, नईम प्रधान, भूरा प्रधान, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *