अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के वकीलों ने भी दिया लक्सर के वकीलों को समर्थन, वकीलों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक कार्यों की हड़ताल,नहीं करेगे कार्य

 

भगवानपुर। लेखपाल व अधिवक्ता के बीच लक्सर में चल रहे विवाद को लेकर आज अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के वकीलों ने भी अध्यक्ष जितेंद्र सैनी के नेतृत्व में लेखपालों की मनमानी और आम आदमी पर हो रहे अत्याचार को लेकर उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी को ज्ञापन दिया और साथ ही लक्सर के वकीलों का पूर्ण समर्थन किया गया और तहसील भगवानपुर में 2 दिन के लिए तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के न्यायालय का कार्य बहिष्कार किया गया है अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि यदि लेखपालों ने अपनी मनमानी बंद नहीं की तो आंदोलन प्रदेश  व्यापी होगा,और लेखपालो के विरुद तहसील मुख्यालय भगवानपुर में भी ताला बंदी कर धरना दिया जाएगा । ज्ञापन देने वालों में चौ.अनुभव मानकपुर,हिमांशु कश्यप,संजीव वर्मा,जनेश्वर प्रसाद,नरपाल आर्य ,देवांशु कंबोज,आकिल हसन,नरेश पुंडीर,सुरेंद्र सैनी, कुलदीप चौहान ,तरुण बंसल ,मोहन लाल आर्य ,मयंक कुमार,अंकित राठौर,सतीश बर्मन ,ज़ाहिद हसन ,शुभम् कुमार आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *