कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार को डॉक्टरेट मानद की उपाधि मिलने पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन जनपद हरिद्वार ने किया जोरदार स्वागत

 

रुड़की। राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन जनपद हरिद्वार के जिला मंत्री के नेतृत्व में कैंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार को डॉक्टरेट मानद की उपाधि मिलने पर एसोसिएशन ने कैंट बोर्ड स्कूल पहुंचकर बुके एवं मिठाई खिला कर डॉ नरेंद्र कुमार जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी आज राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन जनपद हरिद्वार जिला मंत्री एस पी बडोला कोषाध्यक्ष विपिन बर्मन जी फार्मेसी अधिकारी उमेश मैठाणी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पंकज रावत एवं शैलेंद्र पेगोवाल फार्मेसी अधिकारी ने कैंट बोर्ड स्कूल पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं बधाई दी डॉ नरेंद्र कुमार जी समाज सेवा के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक भी है जिनका क्षेत्र में एक अलग अपना नाम एवं पहचान है डॉ नरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *