भगवानपुर विधानसभा से भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में हुए शामिल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर गई: सुशील पेंगोवाल

 

भगवानपुर । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील पेंगोवाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर गई। उन्होंने कहा कि 2027 में भगवानपुर विधानसभा समेत पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धाकड़ धामी ने बीते चार सालों में धाकड़ ही फैसले लिए है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता उसके लिए नकल विरोधी कानून भाजपा सरकार ने लागू किया। कहा कि जिस तरह से पिछले नौ वर्षों में भाजपा की सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है अन्य पार्टी इस बाबत घबराई हुई है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *