नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़कों का लोकार्पण किया, कहा-इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी
रोशनाबाद। नवोदय नगर क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विभिन्न कॉलोनियों में पूर्ण हुए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ एन्क्लेव में 3 सड़कों, साईं मंदिर के सामने वाली गली में 2 आंतरिक सड़कों तथा परम विहार कॉलोनी में 2 सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उनका विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, स्वच्छता एवं अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि प्रत्येक कॉलोनी और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य समान रूप से पहुँचें, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल,अवधेश रॉय, दीप सिंह राजपूत,प्रदीप चंदेल, श्वेता सिंह, बागेश्वरी, भानु प्रताप, रणविजय पांडे,नीरज प्रेमी, संचित डागर, अंशुल शर्मा, देव विकायत भाटी, रवि वर्मा, गौरव गुर्जर, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, रोशन, योगेश चौहान, राजकुमार राणा, बीना कोटनाला, मुस्कान, पिंकी कंबोज, रबि बाबू, महेश शर्मा, गिरधारी, गुड्डी, पिंकी शर्मा, बृजेश सारस्वत, पूनम, हिना नेगी, अनुप सिंह, नीरज, प्रवीन, मंजू, सपना पंडित,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

