रुड़की: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम, केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही: नेहा जोशी

 

रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री नेहा जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, राखी चंद्रा, सावित्री मंगला, देवकी जोशी, रिशु वर्मा, निधि शांडिल्य, प्रतिभा चौहान, दीप्ति रावत, गीता मलिक, आशा धस्माना, नीलम, ममता चहल, गीता रावत, अनीता गुप्ता, सुनीता गोस्वामी और मिथलेश राठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *