भगवानपुर: बीडी इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपये की भूमि फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
भगवानपुर । भगवानपुर कस्बा स्थित प्रतिष्ठित बी.डी . इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपए की संस्थागत भूमि को फर्जी तरीके से बेचने का मामला प्रकाश में आया है। बीडी इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपये की भूमि फर्जी तरीके से बेचने के आरोपों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार आरोप है की कुछ लोगों ने संस्था की फर्जी समिति बनाकर लगभग 10 बीघा बेशकीमती जमीन का सौदा कर दिया। चुड़ियाला निवासी सुधीर त्यागी, अमन त्यागी, उमेश त्यागी, विकास त्यागी, सत्यपाल त्यागी और रचित अग्रवाल आदि ने ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे संस्था की फर्जी समिति तैयार की और भूमि को बेच दिया। आरोप है कि अब इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

