भगवानपुर: नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

भगवानपुर । पुलिस ने एक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। ग्रामीण ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। आरोप था कि मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुलाकर ले गया था। जहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।इस बीच उसके तीन दोस्त भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप था कि युवक के तीनों दोस्तों ने भी छात्रा को डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।गिरफ़्तार आरोपियों के नाम दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.) आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर,शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर और उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी शाहपुर, भगवानपुर बताए गए हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल, हेड कांस्टेबल ललित यादव, कांस्टेबल उबैद, कांस्टेबल मदन तथा सीआईयू रुड़की टीम के कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *