हरिद्वार: जिला कारागार रोशनाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

रोशनाबाद । चैत्र नवरात्र के पहले दिन रोशनाबाद के जिला जेल परिसर में आध्यात्मिक माहौल नजर आया। भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य सहित बड़ी संख्या में बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से व्यास पूजन हुआ। यहां भागवत कथा सात दिन तक चलेगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री रोज भागवत कथा सुनाएंगे।वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट किया कि जेल का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों का सुधार और पुनर्वास भी है।

कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, स्वामी कार्तिक गिरि, बलविंदर चौधरी, अमित पुंडीर, बृजमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, जलज कौशिक, संजू अग्रवाल, संजय शर्मा, रूपेश कौशिक और यशपाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *