नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, स्मैक ले जा रहा तस्कर दबोचा, पुलिस टीम ने पकड़ में आए तस्कर के कब्जे से बरामद की 12.26 ग्राम स्मैक, पकड़ी गई स्मैक की बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपए के करीब
ज्वालापुर । नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हारुन पुत्र फैज आलम निवासी पिरान कलियर को 12.26 ग्राम स्मैक के साथ रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी ज्वालापुर से पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, का0 दिनेश, का0 अनिल वर्मा शामिल रहे।

