हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा, संगीता प्रजापति को जिला मंत्री की जिम्मेदारी, बोलीं-पूरी निष्ठा से कार्य करुंगी, पार्टी को और मजबूती प्रदान के लिए किए जाएंगे कार्य, सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी

हरिद्वार। हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कर्मठ कार्यकर्ता संगीता प्रजापति को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नवनियुक्त जिला मंत्री संगीता प्रजापति ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी मिली है उसको वह पूर्ण निष्ठा से साथ निभाएंगी। महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा। पार्टी और संगठन को और मजबूत करने के लिए वह कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने का कार्य किया है। आज हर क्षेत्र में महिला अपना नाम रोशन और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजनाएँ संचालित की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *