भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने चोली शहाबुद्दीनपुर में नदी के तट पर पेंचिग कार्य का किया उद्घाटन, बोलीं-जनता की समस्या उनकी समस्या

भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने चोली शहाबुद्दीनपुर में नदी के तट पर पेंचिग कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह कृतसंकल्पित हैं। विषम परीस्थिति में भी वे जनता के बीच किये वादे को निभाएंगे। विधायक ने कहा कि वह जनता की सेविका हैं। जनता की समस्या उनकी समस्या है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर खेतों तक जाने वाले किसानों के रास्तों तक सड़क बिछाने का कार्य किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान फरमान मलिक, खुब्बनपुर गांव के प्रधान आबाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *