एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय जहाज जग वसंत, कई दिनों से होर्मुज में फंसा था

नई दिल्ली । ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के चलते कई दिनों से फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज जग वसंत भारत पहुंच गया है। भारतीय झंडे वाला जहाज शुक्रवार सुबह गुजरात के बंदरगाह पर पहुंचा। बीते दिनों भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया था। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, बीते सोमवार को इन दोनों जहाजों को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था।

ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे। युद्ध के चले ईरान ने होर्मुज को आंशिक रूप से बाधित कर दिया है, जिसके चलते पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जहाज जग वसंत और पाइन गैस पर 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी गैस भरी हुई है। जहाज जग वसंत पर 33 भारतीय नाविक सवार हैं और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *