भगवानपुर तहसील में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया , उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुने लम्बित वाद, किया निस्तारण

भगवानपुर । शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया तहसीलदार व उपजिलाधिकारी न्यायालय व नायब तहसीलदार के न्यायालय से लगभग 117 लंबित मुकदमों का निस्तारण किया गया राजस्व लोक अदालत से वादिगणों को त्वरित न्याय मिल सका है जिससे आम जन में न्यायालय के प्रति विश्वास बना है अधिवक्ताओं ने भी ऐसे आयोजन समय समय पर किए जाने की अपील की है ताकि आम जन को न्याय मिल सके,इस अवसर पर उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी तहसीलदार दयाराम अधिवक्ता शीशपाल सिंह चौ.अनुभव ,जितेंद्र सैनी,अमित शर्मा,अनिल सैनी,सचिन चौधरी,नरपाल सिंह आर्य आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *