भगवानपुर में माउंट लिटरा जी स्कूल का शुभारम्भ, शिक्षा के नए युग की शुरूआत: मनीष शर्मा

भगवानपुर। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तकनीक और विधियों से भगवानपुर क्षेत्र के बच्चे भी इच्छानुसार कैरियर निर्माण की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें और इस क्षेत्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे सकेंगें।

उक्त उद्‌गार रायपुर चॉक भगवानपुर में माउंट लिटरा जी स्कूल की ग्रैंड ऑपनिंग के अवसर पर माउंट लिटरा जी स्कूल पेन इंडिया के जनरल मैनेजर मनीष शर्मा ने व्यक्त किये। उद्घाटन अवसर पर रिबिन कटिंग का कार्य मनीष शर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पधारी स्थानीय विधायक ममता राकेश और माउंट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के चैयरमेन डॉ० जीशान अली ने क्षेत्र से आये गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अपने हाथों से किया और क्षेत्र के बच्चों को यह उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा का मन्दिर समर्पित किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक ममता राकेश ने कहा कि एक बड़ा निवेश करके डॉ० जीशान अली ने इस क्षेत्र के बच्चों को एक नायाब तोहफा दिया ही है, साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र का नाम शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम भी माउंट लिटरा जी स्कूल के आ जाने पर उत्तराखण्ड के उन शिक्षा के क्षेत्रों में शामिल हो गया है जिनके कारण उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर याद किया जाता है। इस स्कूल के भगवानपुर में स्थापित होने के बाद इस क्षेत्र के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करेंगें और साथ-ही-साथ प्रशासन, खेल जगत, साहित्य, एक्टिंग, बिजनेस, और लिडरशिप आदि में सफलता के झंडे गाड़ेंगें।

माउंट लिटरा जी स्कूल भगवानपुर के चैयरमेन डॉ० जीशान अली ने इस भव्य उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर चीफ गेस्ट, गेस्ट ऑफ ऑनर, मैनेजमेंट कमैटी के प्रेजीडेंट और विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे मास्टर सत्यपाल, डॉ० अमीर आलम, नासिर प्रवेज, राव फरमूद, मुकेश प्रधान, नरेश प्रधान, राजू प्रधान, फरमान प्रधान, आबाद प्रधान, आबिद प्रधान, अजीज प्रधान, जॉनी प्रधान, राशिद प्रधान, उस्मान प्रधान, अजय प्रधान, यूनुस प्रधान, अर्जुन मुखिया, मुस्तफा प्रधान, रियासत चैयरमेन अभिषेक राकेश, खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, अभिषेक शुक्ला, ताहिर हसन, मोहम्मद फुरकान, मनोज कुमार, संदीप अग्रवाल, मनोज पुंडीर, दिनेश गोयल, डॉ० कलीम, हाजी रिजवान, शहजाद प्रधान, रियासत प्रधान, चौधरी नरेश, एडवोकेट फरमान त्यागी, राव मुनफैत अली, राव नवेद अली, राव नवाब, चौधरी लिल्लू सिंह, फरमान, सलीम मूछ, गुलबहार चैयरमेन, सलीम सभासद, मो० अय्यूब, तहसीलदार दयाराम, सुनील जायसवाल, अफजल गौर, राव अकरम, आदिल राणा, मुरसलीन, जितेन्द्र सैनी, विरेन्द्र सैनी, एडवोकेट रविन्द्र, मेहता जी, कोनार जी, गुप्ता जी, अधिशासी अवियन्ता हारून रसीद, चीफ मैनेजर फरमान इकबाल, मैनेजर अंकित सैनी, डॉ० मीसम अब्बास जैदी, रामपुर नगर पंचायत के चैयरमेन, प्रवेज सुल्तान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव विवेक त्यागी, सचिव संजय सैनी, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, रिफासत अली, अनिल सैनी, अजीत सैनी, नौशाद अली, आदिल और स्कूल एकेडमिक कमैटी से सलीम अहमद, रवि करण, सोनिया रमन, निशा पुण्डीर, अन्जु शर्मा, भुपेश कुमार, लियाकत अली, असजद अली, ओम कुमार, मो० आसिम, राबिया, मेघना शर्मा, रचना, कुमकुम, मो० अहमद, ज़ेबा, नितिन गुप्ता, महावीर, राजपाल, अब्दुल जब्बार, अंकुर, आदि का स्वागत करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन स्कूलों की स्थापना करना है, जिससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा की नीव आधुनिक तकनीक से फलीभूत होकर बच्चों के कैरियर निर्माण के सपने को सच्चा कर सके और वो देश के बेहतर नागरिक बनकर इस क्षेत्र का नाम देश में और देश का नाम विश्व में रोशन कर सके। शिक्षा में किया गया निवेश भविष्य की नीव को मजबूत बनाता है, इसलिए भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्रेड स्कूल स्थापित करके हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के सभी सम्मानित अभिभावक अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिये माउंट लिटरा जी स्कूल का चयन करें और इस शुभ अवसर का लाभ उठाये ताकि उनके बच्चे विभिन्न क्षेत्रों-प्रशासन, खेल साहित्य, राजनीति, बिजनेस, शिक्षा, तकनीकी, कला और विज्ञान, आदि में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सके। कार्यक्रम का संचालन युगल, ऐंकर मिस्टर असजद और मिस्टर आसिम ने किया तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ मिसेज सुम्बुल आज़म ने ईश्वर की स्तुति के साथ किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *