हनुमान जयंती पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी मंडावर में गोष्ठी आयोजित
भगवानपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मंगलौर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के द्वारा ग्राम डाडा जलालपुर में आगामी होने वाली हनुमान जयंती शोभायात्रा के दृष्टिगत साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांन्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टीगत चौकी मण्डवार परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत प्रतिनिधियों के साथ मींटिग की गई । जिसमे गांव के ग्राम प्रधान, सम्भ्रात व्यक्ति व सीएलजी मैम्बर्स व विभिन्न समुदायो के लोग मौजूद थे । मिंटिग मे मौजूद आयोजक समिति के सदस्य व सभी ग्रामवासियो को शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी पक्षों द्वारा सहयोग प्रदान करने की सहमति दी गयी।

