भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विधायक ममता राकेश ने पूजा-अर्चना कर किया शोभायात्रा का शुभारंभ

भगवानपुर । कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल माजूद रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान पुर विधायक ममता राकेश ने पूजा अर्चना कर किया।

गौरतलब हैं कि कस्बे में शनिवार को साय 4 बजे बाला जी के मंदिर से शुरू हुई । जो कस्बे की मुख्य गलियों से होते हुए वापस मन्दिर पहुची शोभा यात्रा का गाँव की महिलाओं व पुरुषों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा में चल रहे लोगो को जगह जगह जल पान की व्यवस्था भी की गई साथ ही हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में चल रहे लोग डीजे व ढोल की थाप की धुन पर बालाजी के भजनों पर नाचते गाते झूमते रहे । साथ ही पुलिस ने भी ड्रोन कमरे की मदद से शोभायात्रा पर नजर गड़ाए रखी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की निगरानी रही। शोभा यात्रा के दौरान भाजपा नेता सुबोध राकेश, नरेश धीमान, बिट्टू लाला, चंदन कौशिक, विक्की पण्डित, सुनील कुमार, चंदन सैनी, भानू त्यागी, शुभम पण्डित, अनिल कुमार, मयंक कुमार, संजय बजरंगी, विनोद कश्यप, बोबी प्रजापति, अनिल पंडित, ऋषभ अग्रवाल, शुभम शांडिल्य समेत सकेडो लोग मैजुद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *