रुड़की: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

रुड़की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लामनगर निवाी मोहतसीन ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली। उन्होंने बाइक की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

उन्होंने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस बीच एक कैमरे में बाइक चोर कैद हो गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शनिवार की रात चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ इस्माइल निवासी इस्लामनगर, रुड़की को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई आनंद मेहरा, विपिन कुमार, सुरेश तोमर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *