शिवालिक नगर पालिका के टिहरी विस्थापित कालोनी में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, बोले-प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से कराए जा रहे है विकास कार्य
रोशनाबाद । नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड संख्या 6 में पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नए पुल से नदी किनारे जाने वाली मुख्य सड़क, गली संख्या A-3, A-5, A-6 की आंतरिक सड़कों तथा गली संख्या A-7 में नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकापर्ण किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है तथा जलभराव और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हुआ है।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर द्वारा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “हमारा संकल्प है कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित एवं समग्र विकास हो। इसी दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए सड़कों का निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है और प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।”
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड संख्या 6 सहित पूरे नगर क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता बरती जाए तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 की सभासद बृजलेश चंद्रभान सिंह, मंडल अंशुल शर्मा,राजेश तिवारी, सभासद हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, राजकुमार यादव, उमेश पाठक, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार,सचिन सिरोही, आदेश पुंडीर, इंदर कुमार शर्मा, सुरेन्द्र त्यागी, विनोद कुमार शर्मा, विनोद नेगी, प्रद्युम्न शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, आर. एस. तिवारी, गणेश त्रिपाठी, अनुराग सोमानी, राजीव शर्मा, राज तिवारी, मदनपाल यादव, सीताराम चौधरी, मोहन पाल, प्रेम उनियाल, नितिन, पुष्पा डिमरी, पिंकी, शालू, रेनू, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, विनोद कुमार, राजकुमार,कैलाश भंडारी, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, गौरव रौतेला, रवि वर्मा ,आदित्य मलिक, रिंकू कृष्णा, जितेंद्र राय, रविंद्र उनियाल, गौरव गुर्जर, विशाल पवार, प्रमोद डोबाल, एसपी भौटियाल, गणेश त्रिपाठी, श्रीरामपुरी, नितिन सिंह, शशि रावत, अनीता बिष्ट, सूरत सिंह भंडारी, मोहन यादव ,एसपी त्यागी, वेदांत चौहान ,जयप्रकाश त्रिपाठी मनीष मलिक, राज तिवारी, राजकुमार भट्ट, रणधीर प्रताप सिंह
नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

