भगवानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भगवानपुर। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक यूवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा के आवास पर पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की हमेशा यहीं प्राथमिकता रहती है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। किसानों, गरीबों के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, वैभव अग्रवाल, बिट्टू लाला, नरेश प्रधान, जोनी प्रधान, हिमांशु चौधरी, आशीष धीमान, धर्मेंश कुमार, ऋषभ अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, अनिल पंडित, पियूष, डाक्टर अरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *