हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने 10.35 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने 10.35 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। रविवार रात मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
टिबड़ी रोड पर वेदा ब्राउन वेडिंग प्वाइंट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया। पुलिस को देखते ही वह पीछे मुड़कर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
आरोपी की पहचान श्याम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


