आर. एन. आई इंटर कॉलेज की छात्रा रमसा मरियम ने उत्तराखण्ड बोर्ड की कक्षा 12 की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया, प्रधानाचार्या शर्मिला नागर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मांगेराम ने छात्रा के घर पहुंचकर दी बधाई, खिलाई मिठाई

भगवानपुर । कस्बे स्थित आर. एन. आई. इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं का उतराखंड बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन करते अपने गुरुजनों के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया। आर. एन. आई. इंटर कॉलेज की छात्रा रमसा मरियम ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 500 में से 477 अंक (95.40%) प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

रमसा मरियम की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर कॉलेज प्रशासन और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है। वहीं मेधावी छात्रा अर्शी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 460 अंक (92%) अर्जित किए। अर्शी ने राज्य की वरीयता सूची में 23वां स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया है। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य शर्मिला नागर और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य शर्मिला नागर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मांगेराम ने छात्रा का घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कॉलेज शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के निरंतर कठिन परिश्रम का परिणाम है। इस उपलब्धि से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भी भारी उत्साह है। प्रधानाचार्य शर्मिला नागर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मांगेराम व शिक्षाविदों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने सीमित संसाधनों में प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इस मौके पर आलोक कंडवाल, राजीव कुमार, बासुदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *