हरिद्वार: सिडकुल में लघु उद्योग भारती ने मनाया स्थापना दिवस, कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में कार्यरत लघु उद्योग भारती इकाई सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) एवं रुड़की नगर द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सिडकुल स्थित एक होटल में किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों,हरिद्वार जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं अति विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा,अध्यक्ष, नगरपालिका,शिवालिक नगर द्वारा उद्यमियों को लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उद्योग समस्याओं से जुड़े समाधानों में उनकी और से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने लघु उद्योग भारती रुड़की महानगर एवं सिडकुल इकाई के समस्त पदाधिकारियों को साधुवाद देते बताया कि इस कार्यक्रम ने संगठन की एकजुटता,समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० विजय सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल संगठन को मजबूत करते हैं,अपितु उद्योग,उद्यमी और संगठन के बीच समन्वय को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल भारती के समस्त कार्यकर्ता इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए लघु उद्योग भारती को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी,लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्योग से जुड़ी समस्याओं के विषय में भाजपा संगठन कार्यकर्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार और उद्यमियों के मध्य पुल का कार्य करते हुए समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में मनोज गौतम जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) ने अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल समस्त उद्यमियों का धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर हरिद्वार जनपद कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में रूप में सुनील पांडेय,सुखदेव सिंह,गौतम कपूर,पुनीत गोयल,अनुज चौहान,प्रवीण गर्ग,मोहिंदर आहूजा,जगदीश लाल पाहवा,अजय गर्ग,राकेश मित्तल, विनीत सिंघल,रंजीत टिबरेवाल,रामकांत हराला आदि मौजूद रहे।लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदीप खंडूरी,संजय गुप्ता,मयंक गर्ग,बीरेंद्र शुक्ल, मनोज मिश्रा,वीवी सिंह,पवन अग्रवाल,उपेंद्र कुमार,प्रवीण राणा,आदित्य तोमर, पीयूष मंधार,राहुल प्रजापति,हिमांशु वालिया आदि मौजूद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *