भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने सिसौना गाँव में किया सड़क का उद्घाटन, कहा-विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव को संवारने का कार्य किया जा रहा, किए गए वायदे से कई गुना ज्यादा विकास कार्य हो रहे
भगवानपुर। क्षेत्र स्थित सिसौना गाँव में विधायक ममता राकेश ने सड़क का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता के अपार स्नेह और विश्वास से मुझे खुशी और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे मैं निरंतर उनकी सेवा में समर्पित रहूँ।
कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांव को संवारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों से जो भी वायदे किए थे उससे कई गुना ज्यादा विकास कराने का मेरी प्राथमिकता है। इस मौके पर सुशील कुमार,जोगिंदर सिंह,संजीत कुमार ,नौशाद ,साजिद ,अब्दुल , अब्दुल सलाम, सलीम ,रेश्मा ,अरुणा देवी ,शिवम ,मोंटी, प्रिंस ,माo जीशान ,कलिम माo , सहजाद प्रधान, डॉ ग़ुलाम साबीर,नसीर मास्टर आदि लोग मौजूद रहे ।


