डॉ.रजनीश सैनी को भाजपा ओबीसी मोर्चा रुड़की जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की के जिला अध्यक्ष आदित्य रोड ने जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह से विचार विमर्श के उपरांत जिला कार्यकारिणी की घोषणा की l जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ.रजनीश सैनी को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

भारतीय जनता पार्टी रुड़की जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर डॉ.रजनीश सैनी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी,प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य,जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह एवं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रुड़की आदित्य रोड का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

जिला ओबीसी मोर्चा रुड़की में जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.प्रदीप त्यागी,इमली खेड़ा मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी,पतंजलि मंडल सुरेश सैनी,डाडा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी,मंडल महामंत्री डाडा आशीष शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मा.जितेंद्र सैनी एवं योगेंद्र सैनी,देवभूमि जागृति फाउंडेशन राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव मा.पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अशोक सैनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेश कश्यप एवं डॉ.रंजन धनकर, जिला अध्यक्ष हरिद्वार मा.प्रदीप सैनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *